logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कोराडी संस्था को जमीन देने की बात पर बावनकुले ने दिया स्पष्टीकरण, कहा - राजनीति के लिए …


नागपुर: विपक्षी नेताओं ने, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के वित्त मंत्रालय और राधाकृष्ण विखे-पाटिल के राजस्व मंत्रालय के विरोध के बावजूद, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले की संस्था 'महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान’ तकनीकी शिक्षा एवं नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के लिए पांच हेक्टेयर का भूखंड आवंटित करने आरोप महायुति सरकार पर लगाया है। इस बात बावनकुले ने सफाई सामने रखी है।  

विपक्ष का आरोप है कि यह जमीन बावनकुले की संस्था को कम कीमत पर दी गई है। इस बीच विपक्षी दल के नेताओं ने इस मुद्दे पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और महायुति की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। 

बावनकुले ने कहा, “प्रतिष्ठित अखबार और मीडिया को जानकारी लेकर खबर छापनी चाहिए। कोराडी में महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान है। यह किसी एक बावनकुले का संस्थान नहीं है। पहले भी मैं अध्यक्ष था। यह एक सामाजिक, धार्मिक संस्था है। यह नागपुर जिले और राज्य का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इसलिए आलोचना करते समय राजनीति का स्तर बनाए रखना चाहिए।”

बावनकुले ने कहा, “नाना पटोले अपना चुनावी पर्चा मां महालक्ष्मी के दर्शन करके भरते हैं। इस मामले में संस्थान को 1 करोड़ 48 लाख रुपये का भुगतान किया जाए। परिणामस्वरूप, कोई किसी पर दबाव नहीं डाल सकता। इस संस्थान के जरिए वहां छात्रों को 1 रुपए में शिक्षा मिलती है। इसलिए कुछ राजनीति करनी है तो ये करें, ऐसा नहीं करना चाहिए। भगवान के मंदिर में राजनीति नहीं होनी चाहिए।”