logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

बावनकुले राष्ट्रीय नेता, विनायक राउत ने तंज कस्ते हुए कहा- पिछले चुनाव में टिकट क्यों कटा इसका करें चिंतन?


नागपुर: उद्धव ठाकरे द्वारा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को फडतूस बताने के बाद से उद्धव गुट और भाजपा (BJP) के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने उद्धव गुट को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि, दोबारा अगर ऐसी बात बोली गई तो हम उन्हें घर से निकलने नहीं देंगे। भाजपा अध्यक्ष के इस बयान पर सांसद विनायक राउत (Vinay Raut) ने जबाब दिया है।

राउत महाविकास अघाड़ी की होने वाली सभा को लेकर नागपुर पहुंचे थे। जहां बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले के दिए बयान पर सवाल पूछा जिसपर जवाब देते हुए राउत ने कहा, "बावनकुले राष्ट्रीय नेता हैं। उन्हें पहले इस पर चिंतन करना चाहिए कि, पिछले विधानसभा चुनाव में उनका टिकट क्यों कटा था? अगर उसपर वह थोड़ा चिंतन करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।"

उद्धव गुट नेता ने कहा, “भाजपा पहले दिन से ही महा विकास अघाड़ी को राज्य में बैठकें करने से रोकने की कोशिश कर रही है। छत्रपति संभाजीनगर में पहली बैठक से पहले, हमने मांग की कि गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस दंगों के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करें, जिसने वहां हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव पैदा किया। लेकिन कुछ न हुआ। तो यह हमारी बैठक को रोकने का सरकार प्रायोजित प्रयास था।” 

उन्होंने कहा, “तीनों दल नागपुर में वज्रमुठ बैठक की तैयारी कर रहे हैं। बैठक में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। देवेंद्र फडणवीस और चंद्रशेखर बावनकुले दोनों नागपुर से हैं। इसलिए निश्चित भीड़ के पूर्वानुमान को देखते हुए दोनों के पैरों के नीचे से रेत सरक गई है। इसी डर से बीजेपी महाविकास अघाड़ी की बैठक को रोकने के लिए तरह-तरह की मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं।”