logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

तावड़े समिति की रिपोर्ट पर बावनकुले ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ऐसी कोई कमिटी नहीं, भ्रम फ़ैलाने के लिए बनाई खबर


नागपुर: बीजेपी (BJP) नेता विनोद तावड़े (Vinod Tavde) के नेतृत्व में एक सर्वे किया गया है और उनकी रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ताकत कम होने का दावा किया जा रहा है। वहीं इस पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खबर को अफवाह बताते हुए कहा कि, "भ्रम फ़ैलाने के लिए यह खबर बनाई गई है।"

बावनकुले ने कहा, "बीजेपी में ऐसी कोई तावड़े कमेटी नहीं बनी है। कोई समिति नहीं थी, इसलिए ऐसी कोई रिपोर्ट तैयार नहीं की गई। किसी ने अपने दिमाग में खबर बनाई और जानबूझ कर चलाई। यह खबर ऐसी छवि बनाने के लिए थी कि बीजेपी पिछड़ गई है।"

महाराष्ट्र ड्रग्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर मंत्री संजय राठौड़ के विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस बारे में पूछे जाने पर बावनकुले ने कहा, "अगर दवा संघ ने पत्र दिया है तो शिकायत की जांच मुख्यमंत्री करेंगे।"

खारघर की घटना के बाद भाजपा नेता प्रभावित नागरिकों से मिलने नहीं गए। आरोप है कि बीजेपी की नीति है कि इस घटना के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिंदे गुट पूरी तरह से जिम्मेदार है। इस आरोप पर बावनकुले ने कहा, “देवेंद्र फडणवीस और सरकार में सभी लोग, मंत्री इस घटना को देख रहे हैं। गिरीश महाजन के माध्यम से अस्पताल में पूरी व्यवस्था की जा रही है। तानाजी सावंत भी इस पर काफी ध्यान दे रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे भी देख रहे हैं।”