logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विपक्ष के आरोपों पर बावनकुले का पलटवार, कहा- एनसीपी सुप्रीम कोर्ट से वापस लें याचिका, तुरंत होंगे निकाय चुनाव


नागपुर: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी हार हुई है। वहीं इसके बाद विपक्षी भाजपा पर हमलवार है। राज्य की म,महाविकास अघाड़ी ने शिंदे-फडणवीस सरकार पर हार के डर से निकाय चुनाव नहीं कराने का आरोप लगाया है। एमवीए नेताओं ने कहा कि, हार से बचने के लिए अब 2024 में कराएँगे मनपा चुनाव। विरोधियों के इस आरोप पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, "एनसीपी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालने के कारण यह रोक लगाई हुई है। एनसीपी अपनी याचिका लेले वापस वैसे ही होंगे चुनाव।"

सोमवार को नागपुर जिलाधिकारी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, “राष्ट्रवादी कांग्रेस की वजह से मनपा, जिला परिषद और नगर निगम के चुनाव नहीं हो रहे हैं। अगर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापस लेते हैं तो नगर निगम जिला परिषद, नगर निगम के चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा।” उन्होंने आगे कहा, "महाविकास अघाड़ी सरकार ने नगर निगम में अवैध रूप से वार्डों का विस्तार किया था। इसलिए मौजूदा सरकार ने इसे रद्द कर दिया, एनसीपी ने इसके खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी है। अगर उन याचिकाओं को वापस लिया जाता है तो राज्य में चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा।"

नहीं होंगे लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ 

विपक्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने की आशंका जाहिर की है। वहीं इसपर भी बावनकुले ने अपनी बात कही है। बावनकुले ने कहा, “महा विकास अघाड़ी साथ आने जा रहा है, वहीं बीजेपी और शिवसेना मिलकर तैयारी कर रहे हैं। माविया को क्या करना चाहिए यह उनका फैसला है। मुझे नहीं लगता कि विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ होने की संभावना है और दोनों चुनाव एक साथ क्यों कराए जाएं। हम भी 51 प्रतिशत वोट हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं।”