logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

संजय राऊत के बयान पर बावनकुले का पलटवार-बोले सुबह का भोंगा सामाजिक माहौल ख़राब करने में लगा है


नागपुर: संभाजीनगर में हुई घटना को लेकर शिवसेना ( ठाकरे गुट ) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राऊत के बयान की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आलोचना की है,बावनकुले ने कहा की राऊत राज्य का माहौल बिगाड़ने पर तुले हुए है अगर ऐसी घटना फिर से संभाजीनगर में होती है तो संजय राऊत को जेल में डाला जाये। घटना को लेकर संजय राऊत ने कहा था की महाविकास आघाड़ी की सभा न हो इसके लिए इस तरह की घटना के पीछे राज्य सरकार हो सकती है.बावनकुले ने राऊत के बयान को वाहियात करार दिया है और कहा की जब हम भी विपक्ष में थे तब ऐसी घटनाये होती थी लेकिन हमारी ओर से कभी इस तरह का वक्तव्य नहीं दिया गया.जरूरत है कि इस तरह की घटनाओं के समय सर्वपक्षीय दल एक साथ आये बावनकुले ने इस घटना को लेकर विरोधी पक्ष नेता अजित पवार के बयान की सराहना भी की.
बावनकुले ने कहा की संजय राऊत अपने ऐसे वाहियात बयान देकर राज्य का सामाजिक माहौल ख़राब कर रहे है.इस घटना में जो भी शामिल है उन्हें सजा मिलेगी जो इस घटना के सूत्रधार है उन्हें खोजने की बातचीत की जानी चाहिए लेकिन चंद्रकांत खैरे और संजय राऊत जो बोल रहे है.वो फडणवीस के बारे में कह रहे है लेकिन फडणवीस का ख़ून कभी सामाजिक भेदभाव फ़ैलाने वाला नहीं है.वो कभी ऐसी घटनाओं का समर्थन नहीं कर सकते है.वो तो महाराष्ट्र भूषण है.सामाजिक सरोकार निर्माण कर सभी समाज को न्याय दिलाने का काम करने वाले है.शिंदे-फड़नवीस की सरकार वही कर रही है.लेकिन यह सुबह का भोंगा ( संजय राऊत ) सुबह 9 बजे बोलता है और समाज का माहौल बिगाड़ रहा है.अगर ऐसे कोई प्रकरण होते है संभाजीनगर में तो संजय राऊत को भी दोषी बनाया जाना चाहिए।रहा सवाल महाविकास आघाडी की सभा का तो वह उसे शांति से करे हम भी वीर सावरकर यात्रा करेंगे वो भी शांति से निकलेगी।सरकार सक्षम है.