logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आदित्य ठाकरे के बयान पर बोले बावनकुले, कहा- मुझे नहीं पता शिंदे कब रोए, मुझे तो हमेशा हंसते हुए दिखे


नागपुर: आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि, "एकनाथ शिंदे मातोश्री आए और फूट-फूट कर रोए और कहा कि अगर मैं बीजेपी में शामिल नहीं हुआ तो वे मुझे जेल में डाल देंगे।" ठाकरे के इस बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक चंद्रशेखर बावनकुले प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "पता नहीं कब मातोश्री गए, कब रोए, कब हंसे. लेकिन मैं हमेशा एकनाथ शिंदे को मुस्कुराते हुए देखता हूं।" गुरुवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि आदित्य ठाकरे ने ऐसा क्यों कहा।”

क्या कहा था आदित्य ठाकरे ने?

एक निजी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा था कि, एकनाथ शिंदे मातोश्री पर आए और फूट-फूट कर रोये थे। उन्होंने कहा कि, हमें भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर लेना चाहिए, नहीं तो वह मुझे जेल में डाल देंगे। वह मुझे गिरफ्तार कर लेंगे। आदित्य ने आगे कहा कि, उनके चेहरे पर बीजेपी को लेकर दहशत थी।"

आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करेंगे बर्दाश्त

नागपुर में महाविकास अघाड़ी की वज्रमूठ बैठक को लेकर विधायक बावनकुले ने कहा, बैठक का विरोध भाजपा नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिक कर रहे हैं। हम कहते हैं कि महाविकास अघाड़ी की बैठक होनी चाहिए। बैठक में उन्हें नीति के बारे में बात करनी चाहिए, अपनी पार्टी के बारे में बात करनी चाहिए, सरकार के बारे में उनका क्या कहना है, इस बारे में बात करें। हमारे नेताओं के बारे में व्यक्तिगत रूप से बात न करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बारे में कोई भी अनावश्यक बयान न दे। विधायक बावनकुले ने महाविकास अघाड़ी के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा हुआ तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

जनता के मुद्दे उठाना विधायक का काम

बावनकुले ने कहा, "जहां बीजेपी की स्थिति यह है कि विधानसभा का कोई विरोध नहीं है, वहीं बीजेपी की ही विधायक कृष्णा खोपड़े विधानसभा के लिए जमीन देने का विरोध कर रही हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उनका रुख असंगत नहीं है, कृष्णा खोपड़े स्थानीय विधायक हैं। हमेशा 50 लोग विधायक के पास जाकर मुद्दे उठाते रहते हैं। विधायक संबंधित व्यवस्था को पत्र देकर इस बारे में बात करते हैं। यह उनका काम है।"