logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नितिन देशमुख की गिरफ़्तारी पर बोले बावनकुले, कहा- दूसरे के घर में तीसरा मोर्चा लेकर जायेगा तो पुलिस कैसे बर्दास्त करेगी?


नागपुर: उद्धव गुट विधायक नितिन देशमुख को नागपुर पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया। देशमुख की गिरफ़्तारी पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "अगर कोई दूसरा तीसरे व्यक्ति के घर के बाहर जाकर आंदोलन करेगा तो पुलिस उसे गिरफ्तार ही करेगी।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि,"आंदोलन की समाप्त हिरासत के साथ ही समाप्त होती है।"

विदर्भ पूर्व-पश्चिम संगठन की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, “महविकास अघाड़ी सरकार के दौरान ऐसे विरोध प्रदर्शनों के बाद हमारे कार्यकर्ताओं पर हजारों मुकदमे दर्ज किए गए हैं। और आमतौर पर किसी भी विरोध का अंत पुलिस की गिरफ्तारी है।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “सरकार नितिन देशमुख की मांग पूरी करे, इसकी जांच हो, सरकार करेगी, फिर जिनके घर वे मार्च निकालना चाहते हैं, उनके घर जाने के लिए पुलिस कैसे साथ देगी? पुलिस कैसे बर्दाश्त करेगी कि कोई तीसरा आदमी आम आदमी के घर तक मार्च निकालेगा? अगर उनकी मांगें सरकार के पास जाती हैं तो सरकार फैसला लेगी। वहीं मोर्चा कोई भी हो पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी।”

बावनकुले ने कहा, “हमने जब भी विरोध किया है, मुझे सहित मेरे कार्यकर्ताओं को डिटेन किया गया।  हमने कल घोषणा की कि अगर हम नागपुर के रामगिरी बंगले में जाएंगे तो सबसे पहले हम विस्तार से बताएंगे। अंत में सरकारी बंगले या किसी भी मंत्री के आवास के बाहर मोर्चा निकला जायेगा तो उसे पुलिस हिरासत में लेगी ही।”

सुबह-सुबह पुलिस ने लिया था हिरासत में

अकोला और अमरावती जिले के कई इलाके खारे पानी का बेल्ट है। जिस वजह से नागरिकों को कई सालों तक खारा पानी पीना पड़ता है। इन इलाकों में खारे पानी के कारण बीमारियां फैल रही हैं। बच्चों को भी यही पानी पीना पड़ रहा है, जिससे बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो रही हैं।  इसी पृष्ठभूमि में यह आंदोलन किया जा रहा है। 10 अप्रैल से जल संघर्ष यात्रा पैदल शुरू थी जो 21 अप्रैल तक नागपुर पहुंचने वाली थी । लेकिन गुरुवार सुबह जैसे ही जल संघर्ष यात्रा नागपुर के वडधामना पहुंची तो पुलिस ने उनके समर्थको के साथ उन्हें हिरासत में ले लिया।

नहीं लूंगा जमानत, प्रधानमंत्री के आवास करूंगा आंदोलन

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद आक्रामक हुए विधायक नितिन देशमुख ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ने कहा कि पुलिस ने कानून का दुरुपयोग किया और हमारे साथ मारपीट की. मेरे सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह सब कुछ गृहमंत्री फडणवीस के दबाव के चलते किया है देशमुख ने कहा की चाहे कुछ भी हो जाए, हम पीछे नहीं हटेंगे, मैं मर जाऊंगा लेकिन मैं जमानत नहीं लूंगा। इसी के साथ यह भी कहा कि, वह पानी का टैंकर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर आंदोलन करेंगे।