logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चलती कार का रूफटॉप खोलकर फेंकी बियर की बोतल, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई


नागपुर: नागपुर के वर्धा रोड पर एक चलती कार का रूफटॉप खोलकर उसके बाहर खड़े व्यक्ति के हाथ में एक बोतल दिखाई देने और फिर उस बोतल को डिवाइडर के अंदर फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. पुलिस उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है. 

यह वीडियो जैसे ही डीसीपी ट्रैफिक अर्चित चांडक के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत इस पर कार्रवाई करने का आदेश सोनेगांव ट्रैफिक पुलिस को दिया. पुलिस ने इस कार को ढूंढ कर उसे जब्त किया है. साथ ही वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति चलती कार में रूफटॉप खोल कर हाथ में बीयर की बोतल लिए जाते हो दिखाई दिया. वहीं, थोड़ी दूर जाने के बाद ही अचानक उस व्यक्ति ने चलती कार से बियर की बोतल डिवाइडर के अंदर फेंकते हुए भी दिखा. सड़क से जा रहे सजग नागरिक ने इसका वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जैसे ही यह वीडियो ट्रैफिक डीसीपी अर्चित चांडक के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत इस पर कार्रवाई करने का आदेश अपने अधिकारियों को दिये. 

दरअसल वायरल वीडियो वर्धा रोड का बताया जा रहा है. सोनेगांव यातायात पुलिस ने इस गाड़ी को ढूंढ कर जब्त किया है और उसपर चालान कार्रवाई भी की है. जांच में पता चला है कि यह कार नागपुर महानगर पालिका के एक ठेकेदार की थी जिसने उसे अपने एक दोस्त को चलाने के लिए दिया था. पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की है. पुलिस द्वारा जब्त की गई इस कार पर 4 से 5 चालान पहले के भी पेंडिंग बताये जा रहे हैं.