logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

‘एक राष्ट्र-एक नंबर प्लेट’ पहल के बीच BH नंबर प्लेट की लोकप्रियता बढ़ी


नागपुर: हाल के दिनों में, कार खरीदारों ने पंजीकरण संख्या (Registration Number) में बहुत रुचि दिखाई है। अब फैंसी प्लेट खरीदने के लिए ग्राहक काफी रकम खर्च करते नजर आ रहे हैं। अब ग्राहकों को ध्यान भारत सीरीज (बीएच) नंबर प्लेटों पर चला गया है। इस सीरीज को राज्यों में वाहन पंजीकरण को सरल बनाने के लिए पेश किया गया था।

पहले वाहन मालिक फैंसी नंबर प्लेट प्राप्त करना चाहते थे, लेकिन अब उनका ध्यान बीएच सीरीज की ओर चला गया है। यह पहल उन व्यक्तियों के लिए तैयार की गई है जो अक्सर अलग-अलग राज्यों में काम के लिए यात्रा करते हैं। 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा “एक राष्ट्र - एक नंबर प्लेट” नीति के तहत 28 अगस्त, 2021 को लॉन्च की गई बीएच सीरीज नए राज्य में स्थानांतरित होने पर वाहनों को फिर से पंजीकृत करने की आवश्यकता को समाप्त करती है।

बीएच नंबर प्लेट में एक ऐसा प्रारूप होता है, जिसमें शुरुआती अंक पंजीकरण वर्ष को दर्शाते हैं, जैसे कि 21, 22 या 23, और प्लेट पर राज्य कोड के बजाय ‘बीएच’ अंकित होता है। यह एकरूपता सुनिश्चित करती है कि बीएच प्लेट वाले वाहनों को पूरे भारत में पुलिस चौकियों पर दोबारा पंजीकरण या जांच की आवश्यकता नहीं होती है। 

बीएच सीरीज दोबारा पंजीकरण शुल्क पर बचत कर और देशभर में निर्बाध गतिशीलता सुनिश्चित करके एक लागत प्रभावी समाधान प्रदान करती है।