logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भंडारा सामूहिक बलात्कार मामला: एसआईटी ने चार्जशीट की दाखिल


नागपुर: विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को बहुचर्चित भंडारा दुष्कर्म मामले में आरोपी मो. एजाज अंसारी और अमित सर्वे के खिलाफ 698 पन्नों का चार्जशीट दाखिल  कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा निर्मित इस जांच टीम का नेतृत्व आर. राजसुधा कर रही हैं। आरोप पत्र दाखिल करने  पत्रकारों से बात करते हुए रागसुधा ने कहा कि मामले की जांच सही हो, इसके लिए एसआईटी ने काफी मेहनत की है।

उन्होंने कहा कि, हमने जांच को बहुत सटीक बनाने की कोशिश की है ताकि इस मामले के दोनों आरोपियों को कोर्ट केस में सजा मिल सके। करीब तीन हजार वाहनों की जांच की गई। 

यह जांच रागसुधा को सौंपी गई थी। इस मामले की जांच के लिए रागसुधा की 8 पुलिस अधिकारियों और 25 पुलिसकर्मियों की टीम अथक प्रयास कर रही थी। इस मामले में पीड़िता को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। उन्हें मनोधैर्य योजना के तहत आर्थिक सहायता भी दी गई है।

1 अगस्त को हुई इस घटना में अंसारी और सर्वे दोनों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे बेहोश कर छोड़ दिया. इस मामले को लेकर पूरे राज्य में हड़कंप मच गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मामले में एसआईटी के गठन के आदेश दिए थे।