logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ट्रक यूनियन के आंदोलन से भंडारा हाईवे हुए जाम, मामले पर फडणवीस बचते दिखाई दिए


नागपुर: केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन को लेकर बनाए गए नए कानून के विरोध में सोमवार को नागपुर समेत देशभर में कई जगहों पर ट्रक ड्राइवरों ने विरोध प्रदर्शन किया. इसके चलते कई जगहों पर हाईवे पर यातायात बाधित हो गया है। इस बारे में जब उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी लेकर बाद में बोलने की बात कही। 

नए कानून के मुताबिक, अगर ट्रक से दुर्घटना होती है तो ड्राइवर को दस साल की सजा और 7 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। इस कानून के खिलाफ वाहन चालकों में भारी असंतोष है। इसके विरोध में ट्रक और टैंकर चालकों ने नये साल के पहले दिन से ही आंदोलन शुरू कर दिया है। नागपुर में दो हाईवे पर यातायात ठप, एसटी बसें कई घंटों तक फंसी रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

उपमुख्यमंत्री सोमवार को जिला योजना समिति की बैठक के लिए नागपुर आये थे. बैठक के बाद जब उनसे ट्रक ड्राइवरों के आंदोलन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मैं इस बारे में जानकारी लूंगा और बाद में बोलूंगा.'' वह इस बारे में ज्यादा बात करने से बचते रहे।