logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन पहुंची नागपुर, पर्यटकों को बढ़ावा देने केंद्र सरकार ने शुरू की ट्रेन


नागपुर: भारत सरकार ने हाल ही में देश में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘देखो अपना देश’  पहल के तहत अम्बेडकर सर्किट टूरिस्ट ट्रेन लांच की थी। इस ट्रेन के जरिये यात्रीयो को डॉ बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़े 8 प्रमुख स्थानों की सैर कराई जा रही है। 14 अप्रेल को दिल्ली से हरी झंडी दिखाने के बाद यह ट्रेन के नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। जिसके बाद सभी यात्रियों को दीक्षाभूमि और ड्रैगन पैलेस के दर्शन कराए गए।  

"भारत गौरव पर्यटक ट्रेन" रविवार को इंदौर होते हुए नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। नागपुर पहुंचने के बाद पर्यटकों ने दीक्षाभूमि और ड्रैगन पैलेस की सैर की । पर्यटकों ने दीक्षाभूमि में डॉ. अम्बेडकर के अस्थि कलश के दर्शन किये जबकि ड्रैगन पैलेस में विपश्यना केंद्र में भेट दी। पर्यटकों ने देर शाम नागपुर से विदा लिया और मध्य प्रदेश के सांची की अपनी यात्रा के अगले चरण के लिए रवाना हो गए। सांची के बाद सभी यात्री वाराणसी जाएंगे। उसके बाद पर्यटक बोधगया में प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर और अन्य मठों का भी भ्रमण करेंगे।

भारत सरकार ने हाल ही में देश में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘देखो अपना देश’ पहल की घोषणा की थी। इस मुहीम के तहत डॉ बाबा साहेब आंबेडकर से जुड़े प्रमुख स्थानों की सैर कराने के लिए  "भारत गौरव पर्यटक ट्रेन" की शुरुवात की है। 14 अप्रैल, को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर इस स्टेशन को हरी झंडी दिखाई गयी थी। यह टूरिस्ट ट्रेन में पर्यटकों की यात्रा को आरामदायक और यादगार बनाने के लिए विभिन्न सुविधाओं से लैस किया गया है। 

इस आठ दिवसीय विशेष ट्रेन में डॉ अम्बेडकर से जुड़े आठ महत्वपूर्ण की सैर कराई जा रही है। जिसमे नई दिल्ली, महू, नागपुर, सांची, सारनाथ, गया, राजगीर और नालंदा शामिल है। यह ट्रेन पर्यटन और रेलवे मंत्रालयों की एक संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य न केवल व्यापक पर्यटकों को बल्कि दलित समुदाय को भी आकर्षित करना है।