logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: RSS के खिलाफ भारत मुक्ति मोर्चा का आंदोलन, 200 से ज्यादा कार्यकर्ता हिरासत में; क्षेत्र में 144 लागू


नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayam Sevak Sangh) के खिलाफ भारत मुक्ति मोर्चा ने इंदोरा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। वामन मेश्राम की अगुवाई में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। महल स्थित संघ मुख्यालय को घेरने निकले मोर्चा बिना इजाजत निकल रहा था, जिसको देखते पुलिस ने कई किलोमीटर पहले ही उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। वहीं हालात को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लागू लगा दिया है।

मेश्राम के नेतृत्व वाले निकले इस मोर्चे संघ मुख्यालय की घेराबंदी करने का प्रयास करते हुए कहा कि संघ की विचारधारा भारतीय संविधान के अनुरूप नहीं है। हालांकि, पुलिस ने इस मार्च को आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका तो उन्होंने इंदौरी चौक पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी की।

इलाके में धारा 144 लागू

नागपुर के पुलिस आयुक्त ने बताया कि मोर्चे ने आज रैली या मार्च निकालने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण अनुमति नहीं दी गई। चूंकि कार्यकर्ता सहयोग नहीं कर रहे थे, इसलिए हमनें जरीपटका और पंचपाओली इलाकों में धारा 144 लागू कर दी। कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया है। 

हाईकोर्ट ने भी नहीं दी अनुमति 

संघ मुख्यालय पर घेराव के लिए पुलिस की अनुमति नहीं मिलने पर मोर्चे ने हाईकोर्ट की भी शरण ली थी, लेकिन उसने भी आज आंदोलन की इजाजत नहीं दी थी। इसके बावजूद आज सुबह से ही भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता आंदोलन करने पर और संघ मुख्यालय के घेराव पर अड़े हुए थे। पहले पुलिस ने मोर्चा के कार्यकर्ताओ को समझाने की कोशिश की, लेकिन सैकड़ों कार्यकर्ता जिद पर अड़े रहे। इस पर पुलिस ने उनकी धरपकड़ शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 200 से ज्यादा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया। 

संघ मुख्यालय के बाहर बढ़ी सुरक्षा

इस बीच भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा आहूत आंदोलन को देखते हुए संघ मुख्यालय के कार्यालय के बाहर भारी संख्या में बल तैनात कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी टीम के मुख्यालय तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।