logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न, 1984 से 1991 तक रामटेक से रहे सांसद


नागपुर: पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव (P.V. Narsimha Rao) को केंद्र सरकार ने देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने एक्स अकाउंट में पोस्ट कर दी। पूर्व प्रधानमंत्री को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। आधुनिक भारत के शिल्पकार के नाम से मशहूर नरसिम्हा राव का विदर्भ (Vidarbha) और नागपुर (Nagpur) से गहरा नाता रहा। वह 1984 से लेकर 1991 तक दो बार रामटेक लोकसभा सीट से सांसद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री पामुलपर्थी वेंकट नरसिम्हा राव को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे। अपने 60 साल के राजनीतिक करियर में राज्य सरकारों से लेकर प्रधानमंत्री पद तक का सफर किया। नरसिम्हा राव का जन्म तब के मद्रास स्टेट और अभी के तेलंगाना जिले के वारंगल जिले के लक्नेपल्ली गांव में एक तेलगु नियोगी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। 

नागपुर से रहा गहरा नाता 

पूर्व प्रधानमंत्री का नागपुर से गहरा नाता रहा है। जहां उन्होंने छात्र से लेकर सांसद तक का सफर किया। 1930 में राव पहली बार छात्र के तौर पर नागपुर आए थे। शहर के तब मशहूर कॉलेज हिस्लॉप में दाखिला लिया। जहां उन्होंने कानून के विषय में मास्टर डिग्री हासिल की। इस दौरान वह धंतोली परिसर में एक हॉस्टल में रहे थे।

1984 से 1991 तक रामटेक से सांसद 

पूर्व प्रधानमंत्री दो बार रामटेक लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। पहली बार 1984 में कांग्रेस की टिकट पर यहाँ से चुनाव जीतकर वह सांसद बने, वहीं 1989 में दूसरी बार जीतकर लोकसभा के सदस्य बने। रामटेक कांग्रेस का असली निर्वाचन क्षेत्र था। निर्वाचित होने के प्रति आश्वस्त होकर नरसिम्हा राव ने वहीं से अपना आवेदन दाखिल किया. उनके खिलाफ शरद पवार की समाजवादी कांग्रेस ने शंकरराव गेडाम को टिकट दिया. लेकिन पी. वी नरसिम्हा राव 1 लाख 85 हजार 972 वोटों के रिकॉर्ड बहुमत से चुने गए। जिसके बाद राजीव गांधी ने नरसिम्हा राव को रक्षा मंत्री बनाया।

1989 के लोकसभा चुनाव में राव को दोबारा रामटेक से चुनावी मैदान में उतरे। हालांकि, पिछली बार की तरह इस बार उन्हें चुनाव जितने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रामटेक में 5 लाख 89 हजार 972 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इनमें नरसिम्हा राव को 2 लाख 57 हजार 800 वोट मिले थे. जबकि पांडुरंग हजारे को 2 लाख 23 हजार 330 वोट मिले थे. नरसिम्हा राव 34 हजार 470 वोटों से मामूली अंतर से जीते थे।