logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

भोले पेट्रोल पंप हमला मामला: युवक ने अस्पताल में तोडा दम, आरोपी अभी भी फरार


नागपुर: भोले पेट्रोल पंप के पास तीन अज्ञात हमलावरों ने युवक को गंभीर रूप से घायल युवक ईश्वर बोरकर चंद्रपुर निवासी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 10 दिन तक जिंदाई और मौत से लड़ाई के बाद युवक अपनी जिंदगी की जंग हार गया। एक ओर जहां युवक की जान चली गई, वहीं दूसरी तरफ तीनो अज्ञात आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला?

मृतक ईश्वर बोरकर चंद्रपुर से नागपुर अपने दोस्तों से मिलने आया था। 25 मार्च को मृतक अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ सीताबर्डी पुलिस थाने के भोले पेट्रोल पंप के पास स्थित जल प्रदाय ऑफिस के सामने फुटपाथ पर बैठा हुआ था। तभी एक दो पहिया में तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और इतनी रात में यहां क्या कर रहे हो ऐसा पूछा। जिस पर युवकों ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। इसी को लेकर विवाद हो गया।

इसी दौरान तीनों आरोपियों ने ईश्वर को पकड़ लिया और मारना शुरू कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने अपने जेब से चाकू निकाला और उसे पर वार करना शुरू कर दिया। इस हमले में ईश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गए। घायल ईश्वर को तुरंत इलाज के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।

आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर

युवक पर हमला हुए 10 दिन से ज्यादा बीत चुका है लेकिन अभी तक पुलिस की गिरफ्त से आरोपी बाहर है। पुलिस का कहना है कि, वह तीनों आरोपियों को ढूढ़ रही है, लेकिन हकीकत यह है कि, पुलिस के दावे सब बेकार होते दिखाई दे रहे हैं।