logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट की मतगणना से पहले विवाद, स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी डेढ़ घंटे बंद रहने का दावा ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

भोले पेट्रोल पंप हत्या मामला: आखिर पकड़ाए हत्यारे, तीन आरोपियों में से दी नाबालिग


नागपुर: भोले पेट्रोल पंप के पास युवक की हत्या करने मामले में नागपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को केलवंद थाना अंतर्गत महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश बॉर्डर के पास से हिरासत में लिया है। आरोपियों में से दो नाबालिग भी शामिल है। हत्या में शामिल मुख्य आरोपी अनीश हिरणवार (21, धरमपेठ) निवासी के रूप में की गई है। आरोपी बीएससी के फाइनल ईयर का छात्र है। इसी के साथ वह मेडिकल इक्यूमेंट के मार्किटिंग का काम करता है। 

ज्ञात हो कि, सीताबर्डी पुलिस थाने के भोले पेट्रोल पंप के पास स्थित जल प्रदाय ऑफिस के सामने फुटपाथ पर 25 मार्च को ईश्वर बोरकर नामक युवक पर तीन दुपहिया सवार युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। इसके बाद उसे मेयो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां 10 दिन के इलाज के बाद बुधवार को उसकी मौत हो गई। मृतक अपने दोस्तों से मिलने के लिए चंद्रपुर जिले के राजुरा से नागपुर आया था। 

गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी खोज कर रही थी, लेकिन वह नहीं मिल रहे थे। इसी दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तेजी से खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को गुप्त जानकारी मिली की आरोपी मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र लौट रहे हैं। जानकारी के आधार पर पुलिस ने सावनेर तहसील के केलवंद पुलिस ने महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश बॉर्डर के पास जाल बिछाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हत्या करने के बाद भाग गए थे उज्जैन 

पूछताछ में आरोपियों ने वह तीनों रात में घूम रहे थे। इस दौरान मुख्य आरोपी सहित तीनों ने गांजा पीकर रखा हुआ था। जैसे ही वह जल प्रदाय ऑफिस के पास पहुंचे वहां ईश्वर और उसके दोस्त बैठे हुए दिखाई दिए। इस दौरान आरोपियों ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर यहां क्यों बैठे हो कहते हुए वहां से निकल गए। थोड़ी देर बाद वह फिर से वहां वापस आए और फिर से कहा कि, निकलो यहां से जिसपर ईश्वर और आरोपी का विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने जेब से चाकू निकल और ईश्वर पर कई वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया और वहां से फरार हो गया। इस दौरान पीड़ित के बाकी दोस्त वहां से भाग निकले। 

आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद उज्जैन भाग गए। इतने दिनों तक तीनो ने वहीं रहे। वहीं जब पैसे समाप्त हो गए तो तीनों वापस नागपुर लौट रहे थे, जहां पुलिस ने आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच कर रही है।