logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: न्यू कामठी पुलिस के डीबी दस्ते की बड़ी कार्रवाई, साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक का गुटखा किया जब्त


नागपुर: न्यू कामठी क्राइम ब्रांच की डीबी टीम ने एक निजी ट्रेवल्स बस से तीन लाख ५० हजार रुपये का गुटखा जब्त किया है। पुलिस ने नागपुर जबलपुर मार्ग पर यह कार्रवाई की।   

पुलिस को सूचना मिली थी कि जबलपुर से नागपुर के लिए एक निजी ट्रैवल्स बस में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू की तस्करी की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उक्त बस को रोका और तलाशी ली। तालशी के दौरान पुलिस को 3 लाख 50 हजार रुपये का गुटखा मिला। इस संबंध में कामठी पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

नवीन कामठी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक प्रमोद पोरे ने बताया कि पुलिस ने उक्त कार्रवाई में कुल 21 लाख रुपये जब्त किये हैं। आगे की जांच नई कामठी पुलिस कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उक्त गुटखा की तस्करी कहां-कहां की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और पुलिस की इस कार्रवाई से गुटखा कारोबार पर काफी असर पड़ा है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।