logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मोतीबाग में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नजूल और एनएमसी की बड़ी कार्रवाई


नागपुर: शहर के मोतीबाग रेलवे क्वार्टर कॉलोनी के पास स्थित भोला गर्ल्स हाई स्कूल अंसार नगर में गैर कृषि जुडापी भूमि (नजूल) और नागपुर महानगर पालिका ने रेलवे लाइन से मोमिपुरा पुल तक अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यहां अतिक्रमण कर बनी दुकानों और घरों को भारी पुलिस बल की तैनाती में ध्वस्त किया जा रहा है. कुछ महीनों पहले भी एनएमसी और नजूल के अधिकारी भोला गर्ल्स स्कूल के पास इन अवैध भवनों पर कार्रवाई करने पहुंचे थे, लेकिन उस दौरान अधिकारी अतिक्रमणधारियों को चेतावनी देकर लौट गए थे.

यह अवैध अतिक्रमण नागपुर भानखेड़ा को लक्षिरबाग क्षेत्र से जोड़ने वाली पहलवान शाह दरगाह रोड पर बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण में बाधा बन रहे थे. नजूल ने पहले ही इन अतिक्रमणधारकों को नोटिस देकर जगह खाली करने की चेतावनी दी थी. नजूल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस भूमि पर बनी यह दुकाने और मकान अतिक्रमण कर, अनाधिकृत तरीके से बनाए गए थे. 

आज सोमवार को कई जेसीबी मशीनों, भारी पुलिस बल, एनएमसी और नजूल के अधिकारियों की मौजूदगी में लगभग आठ से दस दुकानें और कुछ अनाधिकृत तरीके से निर्माण किए गए घरों को ध्वस्त किया गया.  

कुछ अतिक्रमणधारियों ने कोर्ट में जगह खाली कराने के नोटिस के खिलाफ में याचिका भी दायर की थी, लेकिन न्यायालय ने उस याचिका को खारिज कर दिया. नजूल ने कोर्ट की याचिका ख़ारिज करने और जिलाधिकारी के आदेश का हवाला देते हुए अतिक्रमणधारियों को सात दिनों में स्वयं जगह खाली करने की चेतावनी दी थी. 

देखें वीडियो: