logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राज्य सरकार की बड़ी घोषणा; ओबीसी छात्रों को दिया जाएगा 60 हजार रुपए मानधन, होगा 52 नए हॉस्टलों का निर्माण


नागपुर: राज्य सरकार ने दूसरे शहरों में पढ़ने वाले गरीब ओबीसी छात्रों को वार्षिक मानधन के रूप में अब 60 हजार रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही छात्रों के लिए राज्य भर में 52 नए हॉस्टल का भी निर्माण करने की घोषणा की गई है. इस बात की  जानकारी ओबीसी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बबन राव तायवाड़े ने दी है. 

इस बैठक के बाद डॉ बबन राव तायवाड़े ने बताया की ओबीसी महासंघ कई कुछ लंबित मांगो को सरकार ने पूरा किया है. इनमें दूसरे शहरों में पढ़ने वाले गरीब छात्रों को वार्षिक मानधन के रूप में अब 60 हजार रुपए तक सरकार की ओर से दिए जायेंगे जबकि ओबीसी छात्रों के लिए राज्य भर में 52 नए हॉस्टल का भी निर्माण किया जाएगा। 

ओबीसी संगठनों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर सामाजिक न्याय भवन में एक अहम बैठक बुलाई गई. इस बैठक में मंत्री अतुल सावे सहित ओबीसी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बबनराव तायवाड़े, पूर्व विधायक परिणय फुके, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव, निदेशक, संभागीय उपनिदेशक उपस्थित थे.