logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामटेक कृषि उत्पन्न बाजार समिति में केदार-जैस्वाल गुट को बड़ा झटका


नागपुर: नागपुर जिले की तीन कृषि उत्पन्न बाजार समितियों के चुनाव परिणाम घोषित हुए. तीनों बाजार समितियों में से सबसे ज्यादा ध्यान रामटेक कृषि उत्पन्न बाजार समिति के परिणाम पर था.क्योंकि नागपुर के सहकार क्षेत्र में वर्चस्व रखने वाले पूर्व मंत्री सुनील केदार ने राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए यहाँ स्थानीय विधायक और शिवसेना शिंदे गुट के नेता आशीष जैस्वाल से हाथ मिलाया था.लेकिन नई राजनीतिक समीकरण में केदार-जैस्वाल गठबंधन को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है. यह गठबंधन एक भी सीट नहीं जीत पाया। 
 
रामटेक कृषि उत्पन्न बाजार समिति की 18 सदस्यीय बॉडी में कांग्रेस के तीसरे गुट शेतकरी सहकार पैनल के 14 उम्मीदवारों ने विजय हासिल की जबकि भाजपा के पूर्व विधायक मल्लिकार्जुन रेड्डी और कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन रेड्डी ने कांग्रेस के ही गज्जू यादव के साथ शेतकरी विकास सहकारी पैनल बनाया था.इस पैनल के चार उम्मीदवार विजयी हुए है. 
 
रामटेक बाजार समिति चुनाव अंतर्गत  कुल 1056 मतदाताओं में से कुल 1002 मतदाताओं अर्थात 94.89% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। रामटेक में किसी समय सुनील केदार के कट्टर समर्थक रहे सचिन किरपान और मन्नू गुप्ता ने शेतकरी सहकार पैनल बनाया था जिसके 14 उम्मीदवार जीते। वहीं नागपुर की ही दो अन्य कृषि उत्पन्न बाजार समितियों के संचालक मंडल पारशिवनी और मांढल में कांग्रेस के गुट ने एकतरफा जीत हासिल की है.