logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रेलवे बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव, अब चार महीने पहले नहीं बुक करना होगा टिकट


नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम में बदलाव किया है। रेलवे के ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार, अब यात्रियों को टिकट बुक करने के लिए 120 दिन, मतलब चार महीने का इतंजार नहीं करना होगा। नए नियम के अनुसार, अब यात्री IRCTC ट्रेन टिकट को यात्रा से केवल 60 दिन पहले ही बुक कर सकेंगे। भारतीय रेलवे का यह नया नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू होगा।

नोटिफिकेशन में बताया गया है कि एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 120 दिनों के ARP के तहत 31 अक्टूबर 2024 तक की गई सभी बुकिंग बरकरार रहेंगी।

इन ट्रेनों में नहीं होगा बदलाव

रेलवे ने ये भी बताया है कि ताज जैसी कुछ दिन के लिए चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ताज एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आदि में अग्रिम आरक्षण के लिए समय सीमा पहले से ही कम है। विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।