शिंदे-फडणवीस सरकार ने विदर्भ में 43,745 करोड़ के निवेश योजनाओं को दी मंजूरी, हजारों को मिलेगा रोजगार

मुंबई: राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार ने विदर्भ के विकास को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य सरकार ने विदर्भ में 43,745 के निवेश योजनाओं को अपनी मंजूरी दे दी है। सबसे महत्वपूर्ण यह कि, 41,220 करोड़ रूपये का निवेश नक्सल प्रभावित जिले चंद्रपुर और गडचिरोली में किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर दी।
गडचिरोली में लॉयड मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड दो चरणों में 19700 करोड़ का निवेश करेगा। पहले चरण में वह 5700 और दूसरे चरण 14000 करोड़ निवेश करेगा। इसी के साथ वारड फेर्रो अलॉयज 1520 करोड़ लगाकर अपना कारखाना लगाएगा। इसी के साथ चंद्रपुर-भद्रावती में न्यू इरा क्लीन टेक 20 हजार करोड़ का निवेश करेगी। इसी के साथ नागपुर में 1925 और अमरावती में 600 करोड़ के परियोजनों की मंजूरी सरकार ने दी है।
✅Nipro Pharma Packaging India/₹1650 crore/Pune
✅Mahindra Electric Vehicle Automobile Ltd/₹10,000 crore/Chakan, Pune
✅Indorama Synthetic India Pvt Ltd/₹1925 crore/Nagpur
✅Grace Ventures/₹600 crore/Amravati pic.twitter.com/YbfalqwRXB— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 13, 2022
इंडोरम करेगा विस्तार
नागपुर के बुटीबोरी में इंडोरम का कारखाना स्थापित है। पिछले कई समय से इंडोरम इसका विस्तार करने की योजना बना रहा था। इसको लेकर उसने अपना प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था। जिसे आज मंजूर कर लिया गया है। इस कारखने के विस्तार के बाद करीब सैकड़ो लोगों को सीधे यहां रोजगार मिलेगा।
सूरजगढ़ में मिली लौह अयस्क की खदान
गडचिरोली जिले के सूरजगढ़ में लौह अयस्क की खदान की खदान मिली थी। इसके बाद से ही सरकार ने यहां लौह परियोजन लगाने का निर्णय लिया था। वर्तमान में यहां से केवल उत्खाना किया जा रहा है। वहीं अब मंजूरी मिलने के बाद यह स्टील प्लांट लगाने का रास्ता साफ़ हो गया है।
अमरावती में ग्रेस वेंचर करेगी निवेश
ग्रेस वेंचर ने अमरावती जिले में 600 करोड़ का निवेश करने वाली है। कंपनी यहां कॉटन से निर्मित उद्योग लगाएगी। 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमरावती को टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया था। इसके लिए नंदगांवपेठ में टेक्सटाइल पार्क भी बनाया गया है। वर्तमान में वहां रेमंड सहित कई टेक्सटाइल कम्पनियाँ वहां अपना उद्योग लगाया हुआ हैं।
हजारों को मिलेगा रोजगार
सरकार के इस निर्णय के बाद विदर्भ के विकास को नई गति मिलने की बात कही जा रही है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जहां एक ओर विदर्भ के हजारों युवाओं और नौजवानों को रोजगार मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ विकास के माध्यम से इन जिलों चंद्रपुर और गडचिरोली में नक्सल समस्या को भी ख़त्म करने में मदद मिलेगी।

admin
News Admin