logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पारशिवनी में रेती तस्करी का बड़ा खुलासा, 400 ब्रास रेती और मशीनें जब्त


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील में रेती तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पारशिवनी थाने के तहत राजस्व विभाग और पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तहसीलदार राजेश भंडारकर की अगुवाई में पेंच नदी के सालई क्षेत्र में छापा मारा गया। इस कार्रवाई के दौरान 400 ब्रास रेती, 2 पोकलेन मशीनें और 4 ट्रक जब्त किए गए। 

हालांकि, इस छापेमारी के दौरान 2 ट्रक रेती तस्कर भागने में सफल रहे, जिससे तस्करों की संख्या और गतिविधियों पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में रेती तस्करों पर 67 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाने की संभावना है। 

राजस्व निरीक्षक विश्वजीत पुरामकर की शिकायत पर पारशिवनी पुलिस ने ट्रक चालकों और मालिकों सहित शोयब असद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है और भागे हुए तस्करों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

इस छापेमारी ने क्षेत्र में रेती तस्करी के खिलाफ प्रशासन की सक्रियता को उजागर किया है। अधिकारियों का कहना है कि तस्करी रोकने के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। पारशिवनी क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय लोगों से भी सहयोग मांगा गया है।