logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: खड़े ट्रक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत


नागपुर: नागपुर जिले के पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाले तामसवाडी शिवार के पास एक खड़े ट्रक में को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तामसवाडी निवासी दशरथ पांडूरंग गोमकाडे (65) के रूप में हुई है। वह किसानी का कार्य करते थे।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच तामसवाडी फाटा के पास एक तकनिकी रूप से खराब ट्रक खड़ा था, जिसको मृतक देख नहीं पाया और बाइक सीधे खड़े ट्रक से जाकर भिड़ गई। जिसमें मृतक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल को पारशिवनी ग्रामीण रूग्णालय पहुंचाया गया, जहां किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पारशिवनी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पंचनामा कर प्रकरण दर्ज कर लिया है, आगे का जांच पारशिवनी थानेदार राहुल सोनावने कर रहे हैं।