logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। सेमिनरी हिल्स स्थित प्रादेशिक अंडा सेवन केंद्र (Hatchery) में मुर्गियों के नमूनों में H5N1 (एवियन इन्फ्लुएंजा) विषाणु की पुष्टि हुई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद प्रशासन ने हड़कंप मच गया है और जिलाधिकारी के आदेश पर प्रभावित इलाके को 'इनफेक्टेड जोन' घोषित कर दिया गया है।

इन इलाकों में लगा प्रतिबंध
पशुपालन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार:

  • बाधित क्षेत्र (Infected Zone): अंडा सेवन केंद्र, सेमिनरी हिल्स के 1 किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है।
  • निगरानी क्षेत्र (Surveillance Zone): केंद्र से 9 किलोमीटर तक के दायरे को निगरानी क्षेत्र (सर्वेक्षण क्षेत्र) में रखा गया है।


अगले 21 दिनों तक ये गतिविधियां रहेंगी बंद
जिलाधिकारी और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों पर अगले 21 दिनों के लिए सख्त पाबंदियां लागू की गई हैं:

  • मुर्गियों, पक्षियों और अंडों की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध।
  • पक्षियों के दाने (पक्षीखाद्य) की बिक्री और परिवहन पर रोक।
  • मुर्गियों और संबंधित उत्पादों के परिवहन (Transportation) पर पाबंदी।
  • प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के पक्षी बाजार, प्रदर्शनी या मेलों के आयोजन पर रोक लगा दी गई है।

प्रशासन हुआ सतर्क

पशुपालन विभाग के जिला उपायुक्त डॉ. नितिन फुके ने गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन को पत्र लिखकर इन पाबंदियों को सख्ती से लागू करने और दक्षता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सावधानी बरतें और प्रभावित क्षेत्रों के निर्देशों का पालन करें।मनपा और पुलिस प्रशासन को भी इस मामले में अलर्ट पर रखा गया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।