Nagpur: भांडेवाड़ी बीडगांव में भीषण आग, 8 गोदाम जलकर खाक; लाखो का नुकसान
नागपुर: नागपुर के भांडेवाड़ी बीडगांव इलाके में सोमवार सुबह एक फर्नीचर कारखाने में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने आसपास के कई गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया।
सोमवार सुबह अचानक भांडेवाड़ी बीडगांव स्थित एक फर्नीचर बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास के करीब 8 गोदाम भी इसकी चपेट में आ गए। गोदामों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही शहर के अलग-अलग फायर स्टेशन से 9 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त मदद भी बुलाई गई।
करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखे करीब 3 सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग और ज्यादा भड़क गई, जिससे हालात और गंभीर हो गए।
हालांकि इस भीषण हादसे में राहत की बात यह है कि किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
admin
News Admin