logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर के भांडेवाड़ी बीडगांव में भीषण आग, 8 गोदाम जलकर खाक, करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू


नागपुर: भांडेवाड़ी बीडगांव इलाके में सोमवार सुबह एक फर्नीचर कारखाने में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने आसपास के कई गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया।

सोमवार सुबह अचानक भांडेवाड़ी बीडगांव स्थित एक फर्नीचर बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास के करीब 8 गोदाम भी इसकी चपेट में आ गए। गोदामों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शहर के अलग-अलग फायर स्टेशन से 9 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त मदद भी बुलाई गई।

करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखे करीब 3 सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग और ज्यादा भड़क गई, जिससे हालात और गंभीर हो गए।

हालांकि इस भीषण हादसे में राहत की बात यह है कि किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।