logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Bird Flu: कुक्कुट पालन केंद्र के 15 कर्मचारियों की जांच, किसी में नहीं दिखा कोई लक्षण


नागपुर: शहर के (Nagpur News) कुक्कुट पालन केंद्र की मुर्गियों के बर्डफ्लू (Bird Flu) से ग्रसित पाए जाने के बाद सभी प्रशासन ने साढ़े आठ से ज्यादा मुर्गियों को नष्ट कर दिया गया। बार्ड फ्लू के असर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने ऐतिहातन केंद्र पर काम करने वाले 15 कर्मचारियों जाँच की। जिसमें सभी कर्मचारी स्वास्थ्य पाए गए। हालांकि, ऐतिहातन सभी कर्मचारियों को निगरानी में रखा गया है। अगर किसी में कोई लक्षण दीखता है तो जाँच के लिए रिपोर्ट आगे भेजी जाएगी।

सरकारी 'पोल्ट्री ब्रीडिंग सेंटर' यानी कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू फैलने के कारण पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन सैकड़ों मुर्गियां मर रही थीं. पशुपालन अधिकारियों ने मौत के कारण की जांच के लिए बीमार मुर्गियों के नमूने पुणे और फिर भोपाल की एक उच्च सुरक्षा प्रयोगशाला में भेजे। 4 मार्च को आई रिपोर्ट में साफ हुआ कि ये मुर्गियां 'बर्ड फ्लू' यानी एवियन इन्फ्लूएंजा से संक्रमित थीं।

16 हजार अंडो को भी किया नष्ट

रोपोर्ट आते ही नियमानुसार जिलाधिकारी डॉ. बिपिन इटनकर ने प्रशासन ने संबंधित मुर्गीपालन केंद्र के एक किलोमीटर क्षेत्र को प्रभावित और दस किलोमीटर तक के क्षेत्र को निगरानी क्षेत्र घोषित किया कर दिया और साथ ही केंद्र में मौजूद मुर्गियों को नष्ट करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी के आदेश के बाद प्रशासन ने 5 मार्च की रात संबंधित पोल्ट्री प्रजनन केंद्र में 8 हजार 501 मुर्गियों सहित 16 हजार से अधिक अंडे भी नष्ट कर दिए। पोल्ट्री ब्रीडिंग सेंटर से 1 किमी के दायरे में स्थित पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में एक मुर्गी प्रजनन केंद्र भी है और ऐतिहातन वहां की भी 260 मुर्गियों को मारा गया।