logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा, पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन


नागपुर: हिन्दुओ (Hindu) को लेकर कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा दिए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। राहुल के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) आक्रामक हो गई है। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता के बयान पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल का पुतला भी जलाया गया। 

राहुल के बयान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूर्व नागपुर के चापारु नगर चौक पर जमा हुआ और राहुल गाँधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल के खिलाफ जोरदार नारे लगते हुए पुतला भी जलाया। आंदोलन को देखते हुए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।

क्या कहा था राहुल गांधी ने?
सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमले किये थे। यही नहीं इस दौरान बोलते हुए राहुल ने हिन्दू धर्म को लेकर विवाद बयान दिया था। राहुल ने कहा था कि, "देश में जो लोग खुद को हिन्दू हिन्दू कहते हैं, वह सब हिंसा फैलते हैं।" राहुल के इस बयान पर सदन के अंदर खूब हंगामा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल के बयान का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता पर तमाम हिन्दुओ को हिंसक कहने को बेहद गंभीर बताया था।