logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामटेक में भाजपा का ‘बेधड़क वसूली मोर्चा’, कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी


नागपुर: जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक घोटाले में आरोपी पूर्व मंत्री एवं तत्कालीन NDCC बैंक के अध्यक्ष सुनील केदार से 1,444 करोड़ रुपए की राशि को लेकर रामटेक में भाजपा ने बेधड़क वसूली मोर्चा निकाला।

भाजपा नागपुर जिला ग्रामीण द्वारा आयोजित बेधड़क वसूली मोर्चा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर कोहडे तथा महामंत्री उदयसिंह यादव ने किया। इस मोर्चे में ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आषिश देशमुख की प्रमुख उपस्थिति रही। 

मोर्चा रामटेक बस स्टैंड से शुरू होकर आंबेडकर चौक, गांधी चौक से होकर SDO कार्यालय पहुंचा, जिसमें उपस्थिति नेताओं के द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। इसके बाद रामटेक एसडीओ प्रियेश महाजन को विविध मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। 

इसके साथ ही कार्यवाही नहीं पर आमरण अनशन सहित अन्य तहसीलों में भी आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। इस आंदोलन में टैक्टर, बैलगाड़ी सहित हजारों की संख्या में नागरिकों ने सहभाग लिया।