logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कुलगुरु के केबिन के सामने हुए इस प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ, वहीं एक भाजपा कार्यकर्ता ने गुस्से में आकर गमले फोड़ दिए। 

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओ को हिरासत में ले लिया छात्रों के रिजल्ट में लगातार हो रही देरी, परीक्षा व्यवस्था में भारी अव्यवस्था और विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही को लेकर भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में आंदोलन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कुलगुरु कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। इसी बीच एक कार्यकर्ता ने गुस्से में आकर वहां रखे गमले फोड़ दिए, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।