logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर में बड़ा हादसा, सोलर कंपनी में ब्लास्ट; 9 लोगों मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका


नागपुर: नागपुर के बाजारगांव स्थित सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी की फैक्ट्री में रविवार सुबह जोरदार विस्फोट हो गया। शुरुआती जानकारी में 9 लोगों के मारे जाने की बात सामने आई है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

इस घटना को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सरकारी सहायता देने की भी घोषणा की.

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्ववीट कर कहा, “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज में हुए विस्फोट में 6 महिलाओं सहित 9 लोगों की मृत्यु हो गई। मैं दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुखद अवसर पर राज्य सरकार उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। यह एक ऐसी कंपनी है जो रक्षा बलों के लिए ड्रोन और विस्फोटक बनाती है।”

फडणवीस ने ट्वीट किया, “नागपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक लगातार संपर्क में हैं और आईजी, एसपी, कलेक्टर खुद मौके पर हैं। इस घटना में मरने वालों के वारिसों को राज्य सरकार 5 लाख रुपये की सहायता देगी। इसे मुख्यमंत्री एकनाथराव शिंदे ने मंजूरी दे दी है।”

सोलार कंपनी के सिनियर जनरल मनेजर आशिष श्रीवास्तव ने बताया कि सिविंग करने के दौरान करीब 9 बजे यह दुघटना घटी। कुल 9 लोगों की मृत्यु की रिपोर्ट हुई है। अब कोई बिल्डिंग में नहीं है। पुलिस के मार्गदर्शन में अभी केवल कंपनी का मैनेजमेंट स्टाफ मौजूद है।      

देखें वीडियो: