logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कन्हान नदी में डूबे दो लोगों के शव मिले, अन्य दो की तलाश जारी


नागपुर: वाकी इलाके में कन्हान नदी में डूबे चार लोगों में से दो के शव शुक्रवार रात तक पुलिस बरामद करने में कामयाब रही. बाकी दो के शवों की तलाश जारी है. शुक्रवार रात अंधेरा होने के कारण तलाश बंद कर दी गई. शनिवार यानि आज सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है.

इस दौरान नारा निवासी सोनिया मरास्कोल्हे (17) और विजय ठाकरे (19) के शव मिले हैं. पुलिस ने शुक्रवार सुबह से ही तलाश शुरू कर दी थी. उसके लिए विभिन्न प्रणालियों की मदद भी ली गई. आखिरकार टीम रात में दो शव ढूंढने में कामयाब रही.

ज्ञात हो कि नारा और कामठी के रहने वाले छह दोस्त 17 अगस्त को सुबह 11 बजे वाकी दर्शन के लिए निकले थे. दर्शन के बाद कन्हान नदी में नहाने का लालच आने पर चार दोस्त नदी में उतर गये. दो दोस्त किनारे पर स्नान कर रहे थे. इसी दौरान सोनिया नदी में डूबने लगी. उसे बचाने के लिए विजय ठाकरे, अंकुल और अर्पित भी पानी में कूद पड़े. अंत में चारों नदी में डूब गए.