logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

कांग्रेस विधायक के नाम पर मांगी गई 1 करोड़ रुपये की रिश्वत; एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश


नागपुर: महिला कर्मचारियों द्वारा आरटीओ अधिकारी पर लगाए गए शोषण के मामले को विधान परिषद में नहीं उठाने के एवज में 2 लोगों ने विधायक के नाम पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी. अधिकारी ने इस प्रकरण की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी। योजना बध्द तरीके से एसीबी की टीम ने रवि भवन में जाल बिछाकर एक आरोपि को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपि का नाम हीरानंदानी मिडास, वसंत विहार ठाणे निवासी दिलीप वामनराव खोड़े (50) बताया जा रहा है जबकि उसका दूसरा साथी अमरावती निवाशी चंद्रशेखर भोयर भी इस मामले में आरोपी है जिसकी भी तलाश की जा रही है . 

खोड़े अमरावती एमआईडीसी में टेक्निशियन पद पर कार्यरत है. वह पहले कुछ नेताओं का ओएसडी और पीए भी रह चुका है. मंत्रालय में उसका जाना-आना होता है. कुछ समय पहले 2 महिलाओं ने नागपुर के आरटीओ अधिकारी के खिलाफ लैंगिक शोषण का आरोप लगाया था. यह मामला काफी गर्माया भी था. इस बीच खोड़े ने अधिकारी से संपर्क किया. उन्हें बताया कि महिलाओं द्वारा दी गई शिकायत पर यवतमाल से कांग्रेस विधायक वजाहत मिर्जा विधान परिषद में प्रश्न उठा सकते है. 

यदि इससे बचना है और प्रकरण को बाहर ही निपटाना है तो हमें दोनों शिकायत के लिए 50-50 लाख रुपये देने होंगे. हालांकि रिश्वत नहीं देने की इच्छा के चलते अधिकारी ने प्रकरण की शिकायत एसीबी के एसपी राहुल माकणीकर से की. माकणीकर के मार्गदर्शन में रिश्वत की मांग का वेरिफिकेशन किया गया. 

वेरिफिकेशन के समय शिकायत सही पाई गई और खोड़े को पकड़ने की योजना बनाई गई. वेरिफिकेशन के समय आरोपी दिलीप वामनराव खोड़े (50) के साथ  उसका दूसरा साथी अमरावती निवाशी चंद्रशेखर भोयर भी मौजूद था लिहाजा उसे भी इस मामले में आरोपी किया गया है।

मंगलवार को खोड़े अपने साथी चंद्रशेखर भोयर के साथ नागपुर पहूंचा. आरटीओ अधिकारी को रविभवन में मिलने बुलाया गया. एसीबी की टीम ने जाल बिछा लिया. अधिकारी द्वारा विनती करने पर खोड़े 25 लाख रुपये लेने के लिए मान गया. पंच के समक्ष उसने अधिकारी से 25 लाख रुपये लिए और एसीबी की टीम ने दबोच लिया. हालांकि उस समय आरोपी चंद्रशेखर साथ में नहीं  था. 

एसीबी ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार प्रतिबंधक कानून के तहत मामला दर्ज किया है. एसपी राहुल माकणीकर और एडिश्नल एसपी मधुकर गीते के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर सचिन मत्ते, नीलेश उरकुड़े, प्रीति शेंडे, कांस्टेबल सुशील यादव, पंकज घोड़के, हरीश गांजरे, बादल मांढरे, सूरज भोंगाड़े और विनोद नायगमकर ने कार्रवाई को अंजाम दिया.