logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

बहन के प्रेमी ने आपत्त्तिजनक वीडियो किये वायरल, नाराज भाई ने सरे आम की हत्या


नागपुर: बहन के प्रेमी ने बहन की आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिए। इस बात की जानकारी जैसे ही भाई को पता चली वह बहन के पूर्व प्रेमी को समझाने के लिए गंगानगर स्थित उसकी दूकान पर पंहुचा, लेकिन बात समझने के बजाय विवाद में तब्दील हो गई। इस दौरान युवक ने बाजू में पड़ी लकड़ी से सर पर हमला कर दिया। इस हमले वह गभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी गिट्टीखदान थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम कपिल डोंगरे (36) है, वहीं आरोपी का नाम राहुल भिसेन (25) है। 

राहुल ने बी.कॉम की पढाई की है, वर्तमान में वह घर बनाने के ठेका लेता था। वहीं मृतक अपने भाई के साथ गंगानगर चौक पर एमजे मोबाइल और रिपेरिंग की दूकान चलता है। मृतक की शादी हो चुकी है, वहीं उसके दो बच्चे भी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और मृतक दोनों एक ही मोहल्ले में आजु-बाजू रहते हैं। स्कूल टाइम से ही राहुल की बहन के साथ कपिल के प्रेम संबंध थे। हालांकि, 12 साल पहले राहुल की बहन की शादी हो गई थी, लेकिन इसे बावजूद दोनों के बीच प्रेम संबंध बने रहे। 

कुछ दिनों पहले मृतक आरोपी की बहन से मिलने के लिए दुर्ग पहुंचा था। जहां दोनों के बीच संबंध बने, इसी दौरान मृतक ने कई वीडियो भी बना लिए। वहीं नागपुर वापस आने के बाद उसने यह सारे वीडियो राहुल के जीजा को भेज दिए। इस वीडियो को लेकर आरोपी की बहन और उसके जीजा के बीच विवाद होने लगा। वहीं इस बात की जानकारी बहन के पति ने राहुल को दी। बहन और जीजा के बढ़ते विवाद को देखते हुए बीते आठ दिन पहले राहुल ने मृतक कपिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इसके बाद भी मृतक लगातार फोटो और वीडियो प्रेमिका के पति को भेजता रहा। 

मंगलवार को राहुल कपिल को समझाने के लिए उसके दूकान पर पहुंचा। उसने कपिल को बहन से दूर रहने की बात कही। लेकिन यह बातचीत विवाद में बदल गई। बात इतनी बढ़ी की राहुल ने बाजू में पड़े डंडे से कपिल के सर पर वार कर दिया। राहुल उसे जब तक मारता रहा जब तक वह मर नहीं गया। इसके बाद वह सीधे गिट्टीखदान थाने पहुंचा और आत्मसपर्मण कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कपिल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी राहुल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। वहीं सरे आम हुई इस घटना से इलाके में भय का महौल है।