logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Buldhana: जिले में तेंदुए का आतंक, तीन किसानों को किया घायल


बुलढाणा: जिले में पिछले कुछ दिनों से जंगली जानवरों द्वारा इंसानों पर हमला करें की घटाओं में इजाफा हुआ है। बुलढाणा जिले में आज दो स्थानों पर तेंदुए के हमले में तीन किसान गंभीर रूप से घायल हो गये। उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हालांकि, बाद में उन्हें इलाज के लिए अकोला रेफर कर दिया गया है।

तेंदुए के हमले की पहली घटना शेगांव तहसील के दोलारखेड इलाके में हुई है। जहां खेतो में काम कर रहे दो किसान सुरेश गजानन देठे (उम्र 35) और एकनाथ दिनकर लोड (उम्र 32) पर हमला कर दिया, इस हमले में दोनों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं लोगों का शोर सुन तेंदुआ वहां से भाग गया। दोनों को तुरंत खामगांव के उप जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच, आवश्यक इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण, उन्हें आगे के इलाज के लिए अकोला स्थानांतरित कर दिया गया।

एक अन्य घटना नंदुरा तहसील के हिंगाना इसापुर में हुई। जानकारी मिली है कि वहां तेंदुए के हमले में एक युवक घायल हो गया। इस हमले ने शेगांव और नंदुरा तहसील के किसानों और ग्रामीणों के दिलों में डर पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।