logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: काटोल चौक पर बस ने मारी ट्रक को टक्कर, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं


नागपुर: वाडी पुलिस थाना अंतर्गत काटोल नाका चौक पर तेज रफ्तार ट्रेवल्स बस ने  एक ट्रक को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बस व ट्रक को क्षति पहुंची है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी जीवित हानि नहीं हुई. बस में सवार एक महिला व ड्राइवर तथा कंडक्टर को मामूली चोटें आई हैं. 

अमरावती रोड स्थित काटोल नाका चौक के टी पॉइंट पर शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे के दौरान यह दुर्घटना हुई. खुराना एक्सप्रेस की ट्रेवल्स बस सवारियों को लेकर नांदेड़ से अमरावती मार्ग होते हुए नागपुर आ रही थी. जबकि रायपुर से एक लोडेड ट्रक एमआईडीसी औद्योगिक परिसर के उज्जवल इस्पात नामक कंपनी का सामान भरकर आ रहा था. 

इस दौरान काटोल नाका चौक के टी पॉइंट पर तेज रफ्तार ट्रेवल बस अनियंत्रित हो गई और उसने ट्रक को साइड से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना के बाद ट्रक दूसरी दिशा में मुड़ गया जबकि बस थोड़ी दूर जाकर डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई. इस हादसे के समय बस में करीब 22 पैसेंजर मौजूद थे. गनीमत रही कि इस हादसे में बस के ड्राइवर व कंडक्टर सहित एक महिला पैसेंजर को मामूली चोटे आई हैं. इस घटना की जानकारी मिलते ही वाडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और  घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में दाखिल करवाया गया.

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ उस जगह पर ट्रैफिक सिग्नल नहीं है, जिसके चलते अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. साथ ही लोडेड ट्रक में कोई भी कंडक्टर मौजूद नहीं था. इस मामले में वाड़ी पुलिस अब आगे की जांच कर रही है.