logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर-जबलपुर महामार्ग पर अनियंत्री होकर पलटी बस, 15 यात्री जख्मी


नागपुर: जबलपुर-नागपुर क्रमांक 44 पर गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। जहां एक निजी ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 यात्री जख्मी हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर को नीद आने के कारण यह हादसा हुआ है। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीर्थ यात्रा पर सभी यात्री आगये हुए थे। भगवान के दर्शन कर सभी जबलपुर से  बस क्रमांक PY01CU5791 से नागपुर की तरफ आरहे थे। जैसे ही राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 में मारवाड़ी के पास पहुंची, बस चालक को झपकी लग गई। जिसके कारण बस चालक का संतुलन बस से छूट गया, और बस महामार्ग के किनारे साइडिंग से टकरा कर गड्ढे में जा गिरी। 

जिस समय यह सब हुआ बस में सवार 35 यात्री सवार थे और वह सो रहे थे। इस हादसे में 12-15 नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर रामटेक पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, तथा दुर्घटना का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।