logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, सुधीर मुनगंटीवार बोले- बिना मंत्री पद ढाई साल उठाए जनता के प्रश्न


नागपुर: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार का गठन हुए नौ महीने से ज्यादा का समय हो गया। लेकिन इसके बावजूद अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है। शिवसेना के विधायक लगातार मंत्रिमंडल विस्तार की मांग कर रहे हैं। वहीं इस पर सुधीर मुनगंटीवार ने अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि, "मंत्रिमंडल का विस्तार उचित समय पर होगा" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, जब ढाई साल मंत्री पद नहीं था तब भी हम जनता के सवाल उठाते ही थे। "

ढाई साल हम तो सत्ता में नहीं थे, उस समय हमारे पास मंत्री पद भी नहीं था। लेकिन तब भी हम राज्यों के सवालो को उठाते थे लड़ते थे। सड़को पर आंदोलन करते थे। फाइलें जब विभागों में फंस जाती थी तब भी हम आंदोलन करते थे। इसलिए सही समय पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।"

उन्होंने कहा कि, "कुछ कारणों से यह विस्तार रुका हुआ है। लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने पहले ही ऐलान किया था, सही समय पर हम विस्तार करेंगे। इसलिए हमें उस पर भरोसा करना चाहिए।"