logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हुड़केश्वर पुलिस थाने पर कैंडल मार्च, परिसर वासियों ने लगाई न्याय की गुहार


नागपुर: नागपुर के हुड़केश्वर पुलिस थाना अंतर्गत सिगरेट पीने को लेकर  बीच सड़क में हुए विवाद में एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में पीड़ित परिवार के लोगों ने परिसर वासियों के साथ मिलकर महालक्ष्मी नगर से हुड़केश्वर पुलिस थाने तक कैंडल मार्च निकाला साथ ही पुलिस थाने का घेराव कर तुरंत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

हुड़केश्वर पुलिस थाने के महालक्ष्मी नगर स्थित बाकरे सभागृह के पास शनिवार रात यह हत्या की घटना हुई थी, जिसमें 33 वर्षीय ज्ञानेश्वर नगर निवासी रंजीत बाबूलाल राठौड नामक व्यक्ति को आरोपियों ने बीच सड़क पर चाकुओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया था।

दरअसल पान ठेले पर खड़ी दो युवतियों को सिगरेट के कश लगाते हुए देखने पर रंजीत  के साथ युवतियों की कहा सुनी हुई थी और इन युवतियों ने बाद में अपने तीन साथियों को घटनास्थल पर बुलाकर रंजीत की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आकाश राऊत, जय श्री पानझारे और सविता सायरे को गिरफ्तार किया है। 

बुधवार शाम पीड़ित परिवार ने परिसर वासियों के साथ मिलकर एक कैंडल मार्च निकाला और बाद में पुलिस थाने का घेराव कर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में जीतू जाधव नामक अपराधी का भी समावेश बताया जा रहा है जो कि अभी तक पुलिस ग्रिफ्त से बाहर है। 

हालांकि बुधवार शाम हुड़केश्वर पुलिस थाने में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर वहां जमा लोगों को शांत करवाते हुए अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।