logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: टायर फटने से कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मृत्यु, छह अन्य मामूली रूप से घायल


नागपुर: वर्धा जिले से नागपुर शहर की ओर तेजी से आ रही अर्टिका कार का पिछला टायर फट गया. यह घटना 15 अगस्त की दोपहर करीब 1.30 बजे बीड बोरगांव रोड पर हुई. इस हादसे मे कार के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य मामूली रूप से घायल हो गए. मृतक अथर्व मनोहर मेश्राम (18)  पवनूर (बड़ी अंजी) अरवी, वर्धा निवासी था जो कि टोल नाके पर काम करता था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को छुट्टी थी, वर्धा जिले के अरवी तालुका में टोल बूथ के सात कर्मचारी वर्धा और नागपुर जिलों की सीमा पर वाटर पार्क में पिकनिक मनाने अर्टिका कार में गए थे. वाटर पार्क में मौज-मस्ती करने के बाद वे कन्होलीबारा होते हुए नागपुर शहर आ रहे थे. मृतक के साथ कार में ड्राइवर अभिजीत बागले (28), सौरभ काले (17), प्रणय वहारे (24), अनिकेत कांबले सवार थे. सभी वर्धा जिले के अlरवी तहसील के निवासी थे. बीड़ बोरगांव गांव के पास तेज रफ्तार कार के अचानक पिछला टायर फट गया।  इससे कार पलट गई और हादसा हो गया. इस हादसे में अथर्व मेश्राम के सिर पर गंभीर चोट लगी.  छह अन्य को मामूली चोटें आईं.  

घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंगणा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. सहायक पुलिस निरीक्षक गजानन तेलरांडे घटना की आगे की जांच कर रहे हैं.