logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रक्षाबंधन के पहले केंद्र सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, सामन्य में 200 तो उज्ज्वला पर 400 की मिलेगी छूट


नई दिल्ली: रक्षाबंधन के पहले केंद्र सरकार (Central Government) ने महंगाई से जूझ रही जनता को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने घरेलु सलेंडर (Household Cylinder) की कीमतों पर 200 रूपये की सब्सिडी देने का ऐलान कर दिया है। वहीं उज्जवला योजना (Ujwala Yojana) धारकों को 400 रूपये की सब्सिडी दी जाएगी। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने यह जानकारी दी। 

ठाकुर ने कहा, “घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में प्रत्येक उपयोगकर्ता के लिए 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है। वहीं, 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के लाभार्थियों को पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। लेकिन रेट कम होने से उन्हें भी फायदा होगा, यानी 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के लाभार्थियों को अब कुल 400 रुपये प्रति सिलेंडर की बचत होगी।”

7500 करोड़ का पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

प्रति सिलेंडर 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी को मंजूरी दी गई है, लेकिन सब्सिडी का बोझ सिर्फ तेल विपणन कंपनियों पर नहीं पड़ेगा। इस सब्सिडी का बोझ भी सरकार उठाएगी। सरकार पर कितना बोझ पड़ेगा और ओएमसी पर कितना बोझ पड़ेगा, इसका खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि कीमतें कम करने के फैसले से सरकार पर 7500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।