logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कैदियों को मुख्यधारा में लाने सेन्ट्रल जेल का विशेष उपक्रम, गलाभेंट के माध्यम से परिजनों से मिले कैदी


नागपुर: महाराष्ट्र दिन के अवसर पर राज्य भर की जेलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसी के तहत नागपुर में गला भेट  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत जेल में बंद ऐसे कैदी जिनके बच्चों की उम्र 16 वर्ष से कम है उन्हें उनसे मिलने का मौका दिया गया। अपनों को अपने पास पाकर कैदी और उनके बच्चें दोनों की ख़ुशी का ठिकाना न रहा।

नागपुर सेंट्रल जेल में शनिवार का दिन भावुकता से भरा रहा। लंबे समय से जेल में बंद कैदियों को आज अपने बच्चो को सीने से लगाने का मौका मिला। अपनों को अपने करीब पा कर कैदियों के साथ ही उनके नाबालिक बच्चो की आखे ख़ुशी से ग़मगीन हो गयी। आज नागपुर जेल में गला भेट का कार्यक्रम है। इसमें शरीक होने के लिए अलग अलग शहरों में बसे कैदियों के परिजन अपने बच्चो के साथ जेल में अपने कैदी साथी से मिले। इनमे दूध मुहे बच्चे के साथ नाबालिग किशोर-किशोरिया भी शामिल है।

बच्चों को देख भावुक हुए कैदी
कैदी भी अपने बच्चो से मिल खुद के आसु रोक ना पाए. कैदियों ने बच्चो को अपनी गोद में बैठाकर ढेर सारी बाते की और अपने हाथो से खाना भी खिलाया। बता दे कि, महाराष्ट्र दिन के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी मध्यवर्ती कारागृह में गला भेट का आयोजन किया गया है। पहल के जरिये नागपुर जेल में बंद 258 कैदियों ने अपने बच्चो को सीने से लगाया। इस पहल का असल मक़सद कैदियों को मुख्यधारा में लाना होता है. ताकि वह जुल्म की राह को छोड़ अपने गृहस्थ जीवन की नैतिक जिम्मेदारी निभा सके।