logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मध्य रेलवे ने नागपुर-गोरखपुर के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाने का लिया निर्णय


नागपुर: मध्य रेलवे ने नागपुर-गोरखपुर-नागपुर के बीच दो अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवा शुरू की है। मध्य रेल ने यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने का यह निर्णय लिया है। 

विवरण इस प्रकार हैं:

नागपुर-गोरखपुर-नागपुर 01207 विशेष ट्रेन, दिनांक 21 अप्रैल को नागपुर से सुबह 07.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 06.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं दूसरी विशेष ट्रेन 01208, 22 अप्रैल को गोरखपुर से सुबह 09.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 09.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशन पर होगा स्टॉप: 

नागपुर, आमला, बैतूल, घोड़ाडोंगरी, इटारसी, भोपाल, ललितपुर, वी लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, पुखरायाँ, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद.

इन विशेष ट्रेनों में कुल 19 एलएचबी कोच हैं. जिसमें 12 एसी-3 टियर इकोनॉमी, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 सामान सह गार्ड ब्रेक वैन और एक जेनरेटर कार शामिल है. आप इन ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की टिकट www.irctc.co.in पर बुक कर सकते हैं।