logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सेंट्रल रेलवे जीएम का नागपुर दौरा, बल्लारशाह से नागपुर स्टेशन तक किया सुरक्षा निरीक्षण


नागपुर: मध्य रेल के महाप्रबंधक धर्म वीर मीणा द्वारा शुक्रवार को नागपुर रेल मंडल के तहत बल्लारशाह से नागपुर तक सुरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक विनायक गर्ग समेत सभी संबंधित रेल अधिकारी मौजूद रहे। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने रेलवे की परिचालन क्षमता को परखा साथ ही रेलवे संरचना के आधुनिकीकरण पर जोर दिया। 

मध्य रेल के महाप्रबंधक धर्मवीर मीणा ने नागपुर मंडल का निरीक्षण किया और रेलवे के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों, स्टेशनों के पुनर्विकास और सुरक्षा उपायों पर खास ध्यान दिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे की तकनीकी विकास परियोजनाओं, अमृत भारत स्टेशन योजना और स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया।

विशेष रूप से महाकुंभ में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 21 विशेष ट्रेनें चलाई गईं, और 8 अतिरिक्त फेरियां बढ़ाई गई हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान भीड़ नियंत्रण एक बड़ी चुनौती है, लेकिन मध्य रेल की किसी भी रैक को कोई नुकसान नहीं हुआ है।