logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मध्य रेलवे धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस के लिए चलाएगी चार विशेष ट्रेनें


नागपुर: मध्य रेलवे नागपुर में धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए विशेष शुल्क पर नागपुर से मुंबई और पुणे और सोलापुर से नागपुर के लिए 4 वन वे स्पेशल ट्रेनें चलाएगी।

नागपुर-मुंबई एलटीटी वन वे स्पेशल कोच 01018 24 अक्टूबर मंगलवार को 8 बजे नागपुर से रवाना होगी और अगले दिन 12 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच शामिल हैं।

वहीं, 24 आईसीएफ कोच के साथ नागपुर-पुणे वन वे स्पेशल ट्रेन 01030 मंगलवार 24 अक्टूबर को 11 बजे नागपुर से रवाना होगी और अगले दिन 05.45 बजे पुणे पहुंचेगी।

नागपुर-मुंबई एलटीटी वन वे स्पेशल 01032 ट्रेन बुधवार 25 अक्टूबर को 3 बजे नागपुर से रवाना होगी और अगले दिन 08.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी।

चौथी सोलापुर-नागपुर वन वे स्पेशल ट्रेन 01029 मंगलवार 24 अक्टूबर को 08.20 बजे सोलापुर से रवाना होगी और अगले दिन 01.05 बजे नागपुर पहुंचेगी।

इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग शुक्रवार 20 अक्टूबर से शुरू होगी। यात्रियों ऑनलाइन भी इन ट्रेनों में टिकट बुक करा सकते हैं।  

देखें वीडियो: