logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मध्य रेल चलाएगी नागपुर और पुणे के बीच छह साप्ताहिक सुपर-फास्ट स्पेशल ट्रेन


नागपुर: मध्य रेल ने दिवाली और छठ त्योहारों के चलते नागपुर और पुणे के बीच छह साप्ताहिक सुपर-फास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेनें 26 सितंबर से नवंबर माह तक चलाई जाएंगी। नागपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन के साथ ही मध्य रेलवे लोकमान्य तिलक टर्मिनस-नागपुर और नागपुर-समस्तीपुर विशेष ट्रेनें भी चलाएगी।      

ट्रेन संख्या 01209 नागपुर-पुणे सुपर-फास्ट एसी स्पेशल 26 सितंबर से 09 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को 19.40 बजे नागपुर से रवाना होगी और अगले दिन 11.25 बजे पुणे पहुंचेगी। वहीं, 27.10.2024 से 10.11.2024 तक ट्रेन संख्या 01210 पुणे-नागपुर सुपर-फास्ट एसी स्पेशल रविवार को 15.50 बजे पुणे से रवाना होगी और अगले दिन 06.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।

यह स्पेशल ट्रेनें वर्धा, धामनगांव, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कॉर्ड लाइन और उरुली स्टेशनों पर स्टॉप लेंगी।

एलटीटी-नागपुर-एलटीटी साप्ताहिक सुपर-फास्ट स्पेशल (4 ट्रिप)

  • 02139 एलटीटी-नागपुर सुपर-फास्ट स्पेशल 31.10.2024 से 07.11.2024 तक प्रत्येक गुरुवार को एलटीटी से 00.25 बजे रवाना होगी और उसी दिन 15.30 बजे नागपुर पहुंचेगी। 
  • 02140 नागपुर-एलटीटी सुपरफास्ट स्पेशल 01.11.2024 से 08.11.2024 तक शुक्रवार को 13.30 बजे नागपुर से रवाना होगी और अगले दिन 04.10 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

हॉल्ट: ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, शेगाँव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव, वर्धा

नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर साप्ताहिक सुपर-फास्ट स्पेशल (6 ट्रिप)

  • 01207 नागपुर-समस्तीपुर सुपर-फास्ट स्पेशल 30.10.2024 से 13.11.2024 तक प्रत्येक बुधवार को नागपुर से 10.40 बजे रवाना होगी और उसी दिन 21.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
  • 01208 समस्तीपुर-नागपुर सुपर-फास्ट स्पेशल 31.11.2024 से 14.11.2024 तक गुरुवार को 23.45 बजे समस्तीपुर से रवाना होगी और अगले दिन 07.00 बजे नागपुर पहुंचेगी।

हॉल्ट: बैतूल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, कानपुर सेंट्रल जंक्शन, ऐश बाग जंक्शन, बारा बांकी जंक्शन, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर जूनियर, मुज़फ़्फ़रपुर