logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Chamundi Blast: विपक्ष ने सरकार पर कंपनी मालिक को संरक्षण देने का लगाया आरोप, शीतकालीन सत्र में विस्तार रिपोर्ट पेश करने का आदेश


नागपुर: जिले के अमरावती रोड स्थित चामुंडी एक्सप्लोसिव में हुए विस्फोट का मुद्दा विधान परिषद् में उठाया गया। इस दौरान विपक्षी विधायकों ने राज्य सरकार पर कंपनी मालिक को संरक्षण देने और बचाने का आरोप लगाया। हालांकि, सरकार ने विपक्ष के आरोपों को ख़ारिज कर दिया। वहीं विधान परिषद् उपसभापति नीलम गोहे ने राज्य सरकार को इस मामले की विस्तार रिपोर्ट आगामी शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत करने का आदेश को दिया। 

ज्ञात हो कि, 13 जून को चामुंडी एक्सप्लोसिव में ब्लास्ट हो गया था, इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में पैकेजिंग डिपार्टमेंट में काम कर रहे छह कर्मचारियों की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि अन्य कर्मचारी भी जख्मी हुए थे। जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई थी। इस हादसे को लेकर पुलिस ने कंपनी मालिक जय शिवशंकर खेमका और मैनेजर सागर देशमुख को गिरफ्तार किया था, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। 

राज्य में हुई इन घटना को लेकर एनसीपी विधायक अमोल मितकारी ने विधानसभा में सवाल किया। इसी के साथ कांग्रेस विधायक अभिजीत वंजारी सहित अन्य सदस्यों ने भी इसको लेकर सवाल किया और सरकार पर चामुंडी कंपनी के मालिक को बचाने का आरोप लगाया। हालांकि, आरोप पर सरकार के मंत्री सुरेश खाड़े ने जवाब दिया। लेकिन विपक्ष सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं दिखा। जिसपर उपसभापति गोहे ने मध्यस्थता करते हुए आगामी शीतकालीन सत्र में सविस्तार रिपोर्ट पेश करने का आदेश सरकार को दिया।