logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चंद्रपुर की गृहणी ने दिया तीन पुरुषों को जीवनदान, दोनों किडनी और लीवर दान कर तीन लोगों को दिया नया जीवन


नागपुर: नागपुर शहर के एम्स भर्ती चंद्रपुर की रहने वाली एक गृहणी के अंगदान से तीन पुरुषों को जीवनदान मिला है. गृहणी ने अपनी दोनों किडनी और लीवर का दान कर तीन लोगों को नया जीवन दिया है.   

चंद्रपुर के सावली की रहने वाली 46 वर्षीय गृहणी वंदना दीपक सूत्रपवार को चक्कर आने से सिर पर गंभीर चोट लग गई. उन्हें इलाज के लिए चंद्रपुर में अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत बिगड़ने पर उन्हें नागपुर के एम्स में भर्ती कराया गया। 

एम्स में तीन दिनों तक उनका इलाज चला. उनपर इलाज का कोई असर नहीं होने से उन्हें उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया। मस्तिष्क से गंभीर रक्तस्त्राव होने के कारण उनकी हालत न्यूरोलॉजिकल रूप से बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। 

इसके बाद एम्स के समन्वयक प्रीतम त्रिवेदी और प्राची खैरे वंदना के परिजनों को अंगदान करने विषय में परामर्श किया। जिसके बाद वंदना पति दीपक सूत्रपवार ने अंगदान की सहमति दी। इसके बाद ऑर्गन डोनेशन कमेटी ने वंदना की दोनों दो किडनी, लीवर और एक कॉर्निया का वितरण किया।

उनकी एक किडनी एम्स में उपचार करा रहे एक 34 वर्षीय पुरुष, दूसरी किडनी अलेक्सिस हॉस्पिटल में भर्ती एक 59 वर्षीय पुरुष और लीवर न्यू ऐरा हॉस्पिटल में एक 47 वर्षीय पुरुष को दान की गई।