logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सीट बंटवारे को लेकर चंद्रशेकर बावनकुले ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 12 मार्च तक तय हो जाएगा सीटों का बंटवारा


नागपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेकर बावनकुले ने 'महायुति के सीट बंटवारे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बावनकुले ने कहा है कि सीट बंटवारे का एकमात्र मानदंड जीत है.  

उन्होंने कहा, “महायुति के सीट बंटवारे में जीत ही एकमात्र मानदंड है. महागठबंधन में शामिल सभी दलों को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी. महायुति में सीट बंटवारे को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. प्रारंभिक चर्चा सकारात्मक रही है 11-12 मार्च तक सीटों का बंटवारा तय हो जाएगा.” 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र की 45 लोकसभा सीटें कैसे जीतें इसके अलावा कोई फॉर्मूला नहीं है। उनकी जीत के लिए तीनों पार्टियां मिलकर काम करेंगी।” 

देखें वीडियो: